नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Yes Bank share price: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक एक्शन मोड में आ गया है। दरअसल, बैंक ने मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड सेवा में असामान्य ट्रांजैक्शन गिरावट के बाद अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस बीच, बैंक के शेयर गुरुवार को डिमांड में आ गए और इसकी कीमत 20.74 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 21.24 रुपये तक पहुंच गई।क्या है मामला? यस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि BookMyForex के साथ साझेदारी वाले कार्ड के कुछ विशेष BIN नंबरों पर अनधिकृत ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन की कोशिशें हुईं, जिन्हें फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम ने अलर्ट के जरिए पकड़ा। यह ट्रांजैक्शन 24 फरवरी 2026 की तड़के 3:30 बजे से 8:30 बजे (IST) के बीच लैटिन अमेरिका के एक देश में हुए। बैंक के मुताबिक 15...