रुद्रपुर, जनवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रस्तावित 11 फीट ऊंची अश्वारूढ़ प्रतिमा का शिलान्यास किया। यह प्रतिमा काशीपुर बाईपास रोड पर स्थापित की जानी है। मेयर ने बताया कि इसके लिए बजट संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। पहले से स्थापित छोटी प्रतिमा के स्थान पर अब नई और बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसे नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी गई। मेयर ने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप में 1.69 करोड़ रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क विकसित किया जाएगा, जिसका टेंडर जारी हो चुका है। पार्क में ओपन जिम, योग स्थ...