आगरा, जुलाई 13 -- समान अधिकार पार्टी ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कराकर नया ट्रस्ट बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। पार्टी का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था। सैकड़ों लोगों ने आंदोलन किया था। कुछ लोगों द्वारा मंदिर के चढ़ावा की चोरी कर ली गई है जोकि गलत है। इस घटना से हिन्दू हतप्रभ और आहत है। इससे पार्टी के पदाधिकारियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश, महेश बघेल, मनोज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...