लखनऊ, जुलाई 10 -- - राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर के मामले में कांग्रेस हुई हमलावर - दीपेंद्र हुड्डा बोले, भगवान राम के नाम पर जुटाया चंदा भाजपा-आरएसएस की लूट का शिकार हो गया यह भी पढ़ें- अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम लखनऊ, विशेष संवाददाता। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की करम में हेरफेर के मसले पर शुक्रवार को कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया। हरियाणा की रोहतक सीट से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि यह ट्रस्ट भंग करके धर्माचार्यों के हवाले किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने मंदिर का राजनीतिक लाभ लिया तो अब वह इस हेरफेर पर जवाबदेही से बच नहीं सकती है। भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा भाजपा-आरएसएस की लूट का शि...