वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी। पाण्डेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को वेमुरी श्रीरामचंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट ने बंगाली टोला इंटर कॉलेज के 20 छात्रों तथा सोनारपुर स्थित दुर्गा चरण इंटर कॉलेज की 20 छात्राओं को एक वर्ष का अनुदान देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री, ट्रस्टी वीवी सीताराम, वीवीएसपी गणेश, पीवी रमन शर्मा, संदीप कुमार, अभिषेक जायसवाल, अनुपम भट्टाचार्य, भूपेंद्र सिंह गिल और मुन्ना यादव सहित अन्य सदस्य कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश मणि पांडेय एवं पद्मजा शर्मा को अनुदान का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी वी...