प्रयागराज, मार्च 29 -- केपी ट्रस्ट के डॉ. सुशील कुमार सिन्हा की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि केपी ट्रस्ट के वर्तमान प्रबंधन की ओर से उनके द्वारा बनाए गए मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने और मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से पुराने मतदाताओं की सदस्यता समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भूमाफिया केपी ट्रस्ट की जमीन का बंदरबाट कर रहे हैं। नियमों की अवहेलना कर लोग सत्ता पर काबिज हैं। डॉ. सिन्हा के कार्यकाल में बनाए गए धर्मशाला को विवाह घर बनाया जा रहा है। जन-कल्याण के लिए बनाया गया डायग्नोसिस सेंटर बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रविवार को केपी कम्यूनिटी में शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाली आम सभा में अधिक से अधिक नए और पुराने सदस्य पंहुचकर को...