अयोध्या, जून 15 -- अयोध्या,वसं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमलनयन दास, सदस्य व पूर्व सांसद विनय कटियार के बाद अब कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने भी दो टूक शब्दों में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी व अविभाजित फैजाबाद जनपद के पहले भाजपा जिला अध्यक्ष रहे प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि हम जैसे तमाम रामभक्तों की भावनाएं इस पूरे मामले में आहत हुई हैं। हम सभी असहज महसूस कर रहे हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राममंदिर से जुड़े इन आरोपों से हम जैसे करोड़ों सनातनी रामभक्तों को तकलीफ हो रही है। यह भी पढ़ें- राम रत्न की लूट है, चंपत ने चपत लगाई; VHP-BJP पर बरसे धर्मसेना के नेता संतोष दुबे ...