संवाददाता, जुलाई 14 -- Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी का प्रकरण सामने आने के बाद चौरतफा आरोपों से घिरे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ.अनिल मिश्र के इस्तीफे छह जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में मंजूर किए गए थे। अब दोनों का नाम और उनकी पूरी डिटेल ट्रस्ट की वेबसाइट से हटा दी गई है। चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम हटाए जाने के बाद अब वेबसाइट पर सिर्फ ट्रस्ट के 12 पदाधिकारियों के नाम हैं। ट्रस्ट की वेबसाइट से नाम हटाए जाने से ऐसा लग रहा है जैसे दोनों का ट्रस्ट से संबंध अब पूरी तरह से कट चुका है। ऐसे में लोगों के जेहन में यह सवाल भी कौंध रहा है कि क्या अब चंपत राय और अनिल मिश्रा की वापसी की गुंजाइश भी खत्म हो चुकी है। बता दें कि चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव पद से और डॉ.अनिल मिश्रा ने सदस्य के पद से 26 जून क...