जौनपुर, अप्रैल 5 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ग्रामसभा अहियापुर द्वितीय में श्रीराम जानकी ट्रस्ट की भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। नगर के कुछ लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कागजात में हेरफेर कर फर्जी तरीके से बैनामा कराया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने पहल करते हुए इस फर्जी बैनामे को खारिज करवाया और मामला राजस्व परिषद न्यायालय तक पहुंचाया। न्यायालय ने ट्रस्ट के पक्ष में स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी किया। स्थगन आदेश के अनुपालन में तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को संबंधित भूमि पर बोर्ड लगा दिया। यह कदम भूमि की यथा स्थिति बनाए रखने, अवैध कब्जा और किसी भी प्रकार के निर्माण या क्रय-विक्रय को रोकने के लिए उठाया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारी कह रहे हैं कि वे न्यायालय के निर्णय तक भूमि की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह न...