ट्रस्ट-एनजीओ के नाम फर्जी खाते खोल 15 करोड़ की ठगी, मुकदमा
मथुरा, जुलाई 13 -- थाना साइबर में साइबर पुलिस ने स्टेट बैंक में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन व एसएंडडी एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी खाते खोल कर देश भर से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। साइबर पोर्टल के माध्यम से जानकारी पर साइबर पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर मथुरा और प्रयागराज के पांच युवकों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इन तीनों खातों की साइबर पोर्टल पर देश भर से करीब 350 शिकायतें मिली हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रखा है। इस क्रम में जिला पुलिस के साथ ही साइबर थाना प्रभारी रफत मजीत भी लगातार टीम के साथ साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ जुटे हैं। वे लगातार एनसीआरपी पोर्टल पर होने वाली शिकायतों पर भी नजर रखे हुए थे। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.