सीवान, अप्रैल 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य मार्ग पर फाजिलपुर मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के दाहिने हिस्से (बॉडी) को नुकसान पहुंचा, जबकि ट्रक को कोई क्षति नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने स्कॉर्पियो को साइड से धक्का मार दिया। घटना में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। इसके बाद दोनों गाड़ियों को थाना लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...