हाजीपुर, फरवरी 15 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया के सरसों तेल फैक्ट्री के पास से छापेमारी कर एक ट्रक से 800 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक और खलासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चालक और खलासी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मउ दरवाजा कोबरपुर घाट निवासी रामप्रकाश यादव के पुत्र अशोक कुमार एवं खलासी रामनरेश के पुत्र सुखबीर कुमार बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार चालक और खलासी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। हरियाणा के गुड़गांव से फर्श क्लीनर सामानों के बीच में छिपाकर विदेशी शराब लेकर हाजीपुर पहुंचा था। यह जानकारी औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में...