झांसी, फरवरी 1 -- पुलिस व आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार-रविवार की रात टीम ने एक होटल के पास से चेकिंग के दौरान ग्वालियर से माल लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 503 पेटियां बरामद की है। चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मनोज कुमार श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दो सुरेश सिंह चौहान, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय, अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ बीती देर रात गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ग्वालियर रोड स्थित एक होटल के पास पहुंची। जहां एक ट्रक आता दिखाई दिया। चालक को रोकने का इशारा किया तो वह सकपका गया। उससे पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.