समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड संख्या-12 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब, वोडका और बीयर बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 2895 लीटर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान ट्रक से 95 कार्टन बीयर जिसकी कुल मात्रा 1140 लीटर, 45 कार्टन वोडका जिसकी कुल मात्रा 405 लीटर तथा 150 कार्टन विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 1350 लीटर बरामद किया गया। सभी शराब सिक्किम निर्मित बताई गयी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब से लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक विवाह भवन के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर एक ट्रक संदिग्ध स्थित...