अररिया, मई 25 -- जोकीहाट, (ए. सं)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह भी पढ़ें- जोकीहाट: करोड़ की विदेशी शराब जब्त, ट्रक से हो रही थी सप्लाईपुलिस की कार्रवाई पुलिस ने भेभड़ा फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा के नेतृत्व में एसएचओ सुभाष चंद्रा और पुलिस बल द्वारा इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में छिपाकर अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टी...