मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- साहेबगंज। पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के दरिया छपरा गांव के समीप शनिवार की रात पुलिस ने ट्रक पर लोड 2697 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस वाहन देखकर चालक भाग गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक का चक्का मिट्टी में धंस गया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस बीच ट्रक की तलाशी लेने के दौरान शराब बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...