मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- चकिया, एसं। चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा बीपीएल पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय मार्ग 27 से ट्रक से 2556 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक में बने तहखाना से शराब बरामद किया गया है। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक चालक शिशुपाल कुशवाहा, पिता छोटेलाल कुशवाहा, परसौनी फ़ाजीनगर थाना पढ़ेरवा, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 286 कार्टन में रखे 2556 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। छापेमारी में सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...