बक्सर, मई 6 -- बक्सर, विधि संवाददाता। शराब तस्करी के एक मामले में अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय की अदालत ने आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर 2025 को वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाणा के एक ट्रक से 2909.16 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक मुजफ्फरपुर निवासी मुकेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश सोनेलाल रजक की अदालत में चल रही थी। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत गवाहों, दस्तावेजों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- शराब मामले में युवक को पांच साल का सश्रम कारावास साथ ही एक लाख का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.