सीतापुर, मार्च 26 -- कमलापुर (सीतापुर), संवाददाता। कमलापुर में गुरुवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क क्रास कर दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा देख चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत 12 सवारियां चोटिल हो गई। सभी घायलों को सीएचसी सिधौली भेजवाया गया। गनीमत रही की किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई।कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को लखीमपुर जा रही थी। बस में 40 सवारियां थी। बस के चालक नरेन्द्र पाल और परिचालक राजीव थे। बस दोपहर करीब एक बजे सीतापुर के कमलापुर स्थित सुरैंचा पहुंची ही थे तभी एक ट्रक सड़क क्रास कर दूसरी लेन में आ रहा था। अचानक ट्रक देख चालक नरेन्द्र पाल ने तेज से ब्रेक लगाई। जब तक वह संभाल पाता बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। लोग च...