जौनपुर, मार्च 17 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर परसौड़ी ग्राम के पास सोमवार की आधी रात वाराणसी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। ट्रक चालक बृजेश यादव ने बताया कि वह अहिरौरा से गिट्टी लेकर देवरिया जा रहा था। परसौड़ी गांव के पास ट्रक में कुछ टेक्निकल फॉल्ट आ जाने की वजह से ट्रक सड़क पर रुक गई।कार चालक इमरान ने बताया कि वह वाराणसी से आ रहा था। उसे बस्ती जाना था। ट्रक बीच रास्ते पर खड़ा था। ट्रक में कोई डिपर नहीं जल रहा था जिससे सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट की वजह से दिखाई नहीं दिया और अनियंत्रित होकर कार ट्रक से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...