नोएडा, मई 15 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के दिल्ली गेट थाना अंतर्गत नंदनवन मेल रोड बाईपास निवासी चालक मोहित पिकअप गाड़ी में सब्जी भरकर दिल्ली जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 18 किमी माइलस्टोन के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सामने जा रहे ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा करीब छह फीट तक ट्रक में घुस गया। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार में चलते समय ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते हादसा हुआ। हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे के स...