ट्रक से बिहार भेजी जा रही 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देवरिया, जुलाई 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के रास्ते बिहार में एक बार फिर शराब तस्करी तेज हो गई है। सोमवार को बनकटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर बुजुर्ग के समीप से एक ट्रक से बिहार भेजी जा रही 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शराब की बरामदगी बनकटा पुलिस भोर में गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि ट्रक से बिहार शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच मझौलीराज की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक आते हुए नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी ली गई तो ट्रक से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.