गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के थावे थाने के चनावे गांव के समीप गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण छपरा से बेतिया जा रही एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक दूसरी बस भी दुर्घटनाग्रस्त बस से टकरा गई। इस घटना में बस के कंडक्टर, खलासी समेत पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। मृत बस चालक की पहचान जादोपुर थाने के सिहोरवा गांव निवासी कन्हैया यादव के पुत्र बबलू यादव उर्फ पप्पू यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.