रांची, अप्रैल 3 -- रांची। लालपुर के करमटोली चौक पर गुरुवार की रात में तेज रफ्तार ट्रक से धक्का लगने से ट्रैक्टर चालक प्रथम महतो की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के संबंध में मृत चालक की पत्नी समवारी देवी ने ट्रक के चालक पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने व ट्रैक्टर में धक्का लगने केस दर्ज कराया है। बताया गया कि घटना के समय चालक मिट्टी लदा ट्रैक्टर लेकर आगे जा रहे थे, इसी बीच करमटोली चौक पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर को धक्का लगा, जिससे प्रथम महतो सड़क पर गिर गए और वे ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...