अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शीशिया पाड़ा के सामने गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक बिजली लाइन में उलझ गया, जिससे दो पोल और उन पर रखा ट्रांसफार्मर भरभराकर गिर पड़े। हादसे के कारण करीब आठ हजार की आबादी को 14 घंटे तक बिजली और पानी के संकट का सामना करना पड़ा। पोल गिरने से एक लोडर टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग ने हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। हादसा गांधी पार्क क्षेत्र में शीशिया पाड़ा के सामने गली में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक गली में माल उतारने आया था। ट्रक की गति तेज थी। इसी दौरान ट्रक बिजली की लाइन में फंस गया। लाइन खिंचते ही दोनों पोल तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर सहित गिर पड़े। पोल पास में खड़े एक लोडर टेंपो पर गिर गए, जिससे टेंपो का पिछला हिस्सा क्षतिग्र...