इटावा औरैया, फरवरी 26 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजस्थान से बिहार जा रहा पत्थर लदा ट्राला ओवरटेक करते समय नगला कन्हई के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्राला क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व हेल्पर घायल हो गए। घायलों की पहचान 28 वर्षीय साजिद पुत्र हुसैन निवासी खोवा थाना किशनगढ़ खेपरान अलवर व 25 वर्षीय इमरान पुत्र रहमत निवासी गांव वनवन मेवाड़ी अलवर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्राले को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.