बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- हरनौत, निज संवाददाता। शहर के नये बाईपास में एकता चौक के पास बुधवार को स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में टेम्पो, सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में टेम्पो पर सवार छोटी मुढ़ारी गांव निवासी नीतू कुमारी जख्मी हो गयी। टक्कर में टेम्पो के परखच्चे उड़ गये। चालक भी जख्मी हो गया। इसके बाद भी वह भाग निकला। घटना की सूचना पाकर पहुंचे उसके बड़े भाई अमित कुमार ने कहा कि टेम्पो में नंबर प्लेट नहीं था। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। युवती को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...