देवरिया, अप्रैल 3 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गलत साइड से आ रहे ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने महर्षि मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबाजार के नायरा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम बाइक सवार गलत साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार कालाबन निवासी सत्येन्द्र (36) पुत्र मतीबल, पिड़रा निवासी सोनू (22) पुत्र अखिलेश प्रताप व अभिनंदन (19) पुत्र अशोक विश्वकर्मा घायल हो गए। बताया जा रहा बाइक सवार गौरीबाजार से खरोह के तरफ जा रहे थे। एक बाइक सवार के हाथ पर ट्रक का पहिया ही चढ़ गया। घायलों को आसपास के लोग एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महर्षि मेडिकल कालेज देवरिया भेज दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.