चंदौली, मार्च 5 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी कोयला मंडी में बुधवार शाम करीब पांच बजे वाराणसी से पीडीडीयू नगर स्थित चतुर्भुजपुर लौट रहा युवक खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे उसका बायां पैर टूट हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन एंबुलेंस के इंतजार में घंटेभर घायल हाइवे पर तड़पता रहा। इसके बाद परिजन निजी साधन से गोधना स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। काली महाल चतुर्भुजपुर निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार वाराणसी अपने ससुराल गया था। वहां से होकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सड़क की तेज धूल उड़ने पर उसे आगे नहीं दिखाई दिया और वह किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी चंदौसी सुरेश पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों...