आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के दाममहुला के पास गुरुवार की सुबह कोहारे के कारण ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा तालुक नैनीजार गांव निवासी 25 वर्षीय अभिमन्यु पिकपअ चलाते हैं। गुरुवार की सुबह आजमगढ़ से पिकअप में गत्ता लेकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। रौनापार थाना क्षेत्र के दाम महुला के पास सुबह में घना कोहरा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। पिकअप के चालक-खलासी को मामूली चोटें आईं। घायल चालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...