सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अरानी के पास सोमवार को एनएच 143 पर बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसमें सोनल एक्का और सलीम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि सोनल अपने दोस्त सलीम के साथ बाइक पर कोलेबिरा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में अरानी के पास रांची की तरफ से आ रही एक मालवाहक ट्रक से सोनल की बाइक टकरा गया। घटना में सोनल और सलीम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...