बगहा, मार्च 20 -- बेतिया/बैरिया, हिंदुस्तान टीम। बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बढ़िया टोला के समीप गुरुवार रात 11.40 बजे भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। नाथबाबा चौक पर मेला देखकर लौटने के दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े यूरिया लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं तीसरे ने जीएमसीएच में दम तोड़ दिया। वे बैरिया के वार्ड संख्या-6 स्थित घुसकपुरा गांव निवासी आलोक कुमार (20), रौशन कुमार (15) और विकास कुमार (20) शामिल थे। बैरिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।सूत्रों के अनुसार तीनों युवक एक ह...