नोएडा, जनवरी 25 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक लेन में खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। कार मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। थाने में दी शिकायत में हरियाणा के झज्जर गांव निवासी गौरव ने बताया कि इसी माह की नौ तारीख को वह साथी विशाल और रवि के साथ कार से घर जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक से दिल्ली की ओर चले। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में मार्ग पर ओवरटेक लेन में पंजाब नंबर का ट्रक खड़ा था। उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त घायल को गए। टक्कर से कार के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने...