फतेहपुर, मार्च 5 -- कल्यानपुर थाना के चौडगरा ओवरब्रिज पर ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक 26 वर्षीय आयुष गुप्ता निवासी श्याम नगर थाना चकेरी कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय मोनिका सिंह निवासी गुमटी नंबर पांच थाना नजीराबाद कानपुर और 31 वर्षीय रजत गुप्ता निवासी रेल बाजार थाना रेल बाजार कानपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...