बांदा, मार्च 12 -- बांदा। संवाददाता ढाबों में चौकी दारी करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे वाहन समेत चालक को दुकानदारो ने पीछा कर दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी 38वर्षीय सभाजीत पुत्र गयादीन वर्मा जौहरपुर स्थित ढाबो की चौकीदारी करता था। वह गुरूवार की शाम पैदल जौहरपुर जा रहा था। तभी फतेहपुर से बांदा की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व प्रधान बेदा विवेक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसे उठाकर तिंदवारी सीएचसी ले गए।जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित...