आजमगढ़, अगस्त 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर बाजार के पास रविवार की सुबह ट्रक से कुचल कर अधेड़ की मौत हो गई। घटना के समय वे दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गोंदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय जयराम विश्वकर्मा शहर में काम करते थे। करीब दो माह से बीमार चल रहे थे। रविवार की सुबह घर से दवा लेने के लिए पैदल किशुनदासपुर बाजार जा रहे थे। बाजार के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दिया। जयराम विश्वकर्मा गिर गए, ट्रक उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थनीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमा...