नोएडा, अप्रैल 14 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। बुजुर्ग के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बांदा के रहने वाले 80 वर्षीय शंकर लाल मिश्रा छपरौला में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह सोमवार को पीएनबी बैंक के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच दादरी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। यह भी पढ़ें- शहीद चौक पर हाइवा ट्रक के चपेट में आया युवक, मौत हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मामले में बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना ह...