बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में हुआ हादसा एक घंटे तक जाम रहा दनियावां-चंडी मार्ग फोटो : चंडी जाम-चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में सोमवार को सड़क जाम करते लोग। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में सोमवार की शाम ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे में धरमपुर गांव निवासी 52 वर्षीय जगदीश पंडित की मौत हो गयी। हादसे से नाराज लोगों ने दनियावां-चंडी मार्ग को करीब एक घंटा तक जाम रखा। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इधर, ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक भागने में सफल रहा। लोगों ने खलासी को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- बिहार के जहानाबाद में तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने बच्ची को उड़ाया, मौत के बाद बवाल उसकी पहचान नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के मंझला गांव निवासी अखिलेश कुमार के ...