गंगापार, अगस्त 21 -- शंकरगढ़ से गिट्टी लेकर एक ट्रक जौनपुर जाने के लिए प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर सेमरी गांव के सामने शुक्रवार को भोर में खड़ा था। चालक ट्रक को खड़ी करके टायर का प्रेशर चेक कर रहा था। उसी समय प्रयागराज की तरफ से आ रही एक टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चालक हरिओम पाल निवासी मालीपुर, सुरूहुरपुर, अकबरपुर घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचकर घायल चालक को संभालने लगे इतने में मौका पाकर चालक टेलर सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक पर सवार दूसरा चालक मुकेश पाल घायल चालक को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...