सासाराम, मई 8 -- करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ में एसएन कॉलेज शाहमल खैरा के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक व हाईवा के आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी कोचस में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। लेकिन, सासाराम में घायल की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...