सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एसएच-22 पर रुन्नीसैदपुर बाजार के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल व्यक्ति के कमर के नीचे ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल दंपत्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान करने और दुर्घटना में शामिल ट्रक के संबंध मे...