बगहा, अप्रैल 11 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज, हिसं। नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर से टैक्स के रूप में जबरन 400 से 800 रुपए वसूलने का आरोप लगाते हुए चालकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नप कार्यालय तथा शिकारपुर थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। चालकों ने आरोप लगाया कि सरकारी प्रावधान के मुताबिक व्यावसायिक टैक्टर से 75 रुपए व ट्रक से 90 रुपए टैक्स के रूप में वसूल किया जाना है। किंतु नशे की हालत में 400 से 800 रुपए की वसूली की जा रही है। नहीं देने पर गाली देते हुए पीटने की धमकी दी जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को टेम्पो व ई रिक्शा चालकों ने अधिक टैक्स वसूली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। टैक्स वसूली करने वाले नशे में धुत होकर गाली देते हुए वसूली कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...