बिहारशरीफ, मार्च 14 -- फोटो : तेलमर-तेलमर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के सालेपुर-करौटा मार्ग पर सोराडीह के पास ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। टक्कर में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये और उसपर लदी ईंट सड़क पर बिखर गयी। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.