ट्रक व ऑटो की टक्कर में किशोर की मौत, दो जख्मी
समस्तीपुर, मई 4 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क पर कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार की देर शाम ट्रक व ऑटो की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं ऑटो पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी धर्मदास के पुत्र विवेक कुमार (15) के रूप में हुई है। जबकि जख्मी मिर्जापुर के ही धर्मदास के पुत्र प्रिंस कुमार एवं संजीव कुमार के पुत्र दिलखुश कुमार बताये गये हैं। जख्मी का उपचार दरभंगा के डीएमसीएच में किया जा रहा है।
घटना का विवरण लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर की ओर से ऑटो मिर्जापुर की ओर जा रही थी इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की गति तेज रहने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसमें ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.