धनबाद, अप्रैल 1 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के जीनागोरा लोडिंग पॉइंट पर दो साल बाद ट्रक लोडिंग शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के मजदूरों ने कुजामा चेक पोस्ट पर झंडा लगाकर सड़क जाम कर दिया और ट्रकों की एंट्री रोक दी। आंदोलनकारी मजदूरों का कहना है कि जीनागोरा लोडिंग पॉइंट पर कुजामा के स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलना चाहिए, क्योंकि विस्थापन की मार यहां के लोग झेल रहे हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे एक भी ट्रक अंदर नहीं जाने देंगे। प्रबंधन ने अगर जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दूसरी तरफ, जीनागोरा के ट्रक लोडिंग मजदूरों का कहना है कि दो साल से काम बंद होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। अब जब काफी संघर्ष के बाद रोजगार की उम्मीद जग...