फरीदाबाद, जनवरी 28 -- नूंह । जिले के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई ट्रक लूट की घटना का नूंह पुलिस ने खुलासा किया है । नूंह पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई से दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार घटना 24 जनवरी को गुढ़ा-गुढ़ी मोड़, तावड़ू-बिलासपुर रोड के पास हुई थी, जहां ट्रक ड्राइवर नीरज पांडेय निवासी गांव बालापुर, जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला किया । ड्राइवर ने बताया कि सफेद रंग की गाड़ी ने उनके ट्रक में टक्कर मारी, जिसके बाद तीन बदमाशों ने जबरदस्ती ट्रक में घुसकर मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और सबरस गांव के जंगल में ले जाकर मोबाइल फोन, पर्स में रखे 400 रुपये तथा अन्य कागजात छीन लिए। इसके अलावा ट्रक की सील तोड़कर लगभग 40-50 बॉक्स क...