कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। लोकल ट्रक सर्विस यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद व उनकी टीम ने ट्रैफिक डीसीपी रवींद्र कुमार को 51 फोल्डिंग स्ट्रेचर भेंट किए। स्ट्रेचर सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतु गठित 18 थानों की 20 क्रिटिकल कॉरिडोर टीम और यातायात निरीक्षक को दिए जाएंगे। सरंक्षक ज्ञानेश मिश्रा, हाजी अजमत अली, विनोद त्रिपाठी, मोहम्मद इस्माइल का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...