सोनभद्र, जून 1 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की रात ट्रक के धक्के से मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। मैजिक सवार म्योरपुर के रन्नू गांव से तिलक समारोह से वापस रासपहरी लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव से एक मैजिक में सवार होकर कुछ लोग थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को वे तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। यह भी पढ़ें- मैजिक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर ट्रक के धक्के से मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मैजिक चालक 20 वर्षीय ...