वाराणसी, मार्च 8 -- चौबेपुर। कैथी टोल प्लाजा पर रविवार सुबह 6 बजे खड़े ट्रक में 108 एंबुलेंस भिड़ गई। हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक बस्ती जिले के लालपुर कौलपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर खुर्द निवासी 37 वर्षीय सुनील कुमार था। घायल फतेहपुर जिले के बांकेश्वर थाने के मुरारपुर निवासी 35 वर्षीय अश्विन कुमार है। लोगों का कहना है कि कैथीटोल प्लाजा पर डंपर चालक और ट्रक आए दिन खड़े रहते हैं। रोज कोई ना कोई घटना होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.