बांदा, जुलाई 10 -- बांदा। कालिंजर थाना पुलिस ने ट्रक में लदे 58 मवेशियों के साथ छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से मवेशी व ट्रक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार निर्देशन पर शुक्रवार सुबह चेकिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशु लादकर ले जाए रहे हैं। गिरधरपुर मोड़ पर ट्रक को पकड़ा गया। जिसमें क्रूरतापूर्वक 58 पशुओं को लादकर मप्र के जनपद सीधी से लाया गया था। पशुओं को फतेहपुर की तरफ बिक्री के लिए ले जा रहे थे। इसमें 14 भैसें व 44 पड़वा शामिल हैं। बताया कि मप्र के जनपद जबलपुर के थाना हनुमान ताल के आजाद नगर निवासी समीर खान पुत्र जहीर, ग्राम टक्कर निवासी कबीर पुत्र गुलाम ,गाजीनगर निवासी फिरोज...